शोएब मलिक ने किया ट्विटर पर किया बेटे के नाम का एलान, बोले- बेटे का नाम यह होगा
बीते 30 अक्टूबर को भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म की जानकारी उनके पति और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शोएब मलिक ने ट्विटर पर दी थी। शोएब मलिक ने कल एक ट्वीट किया था जिस में उन्होंने लिखा था कि सानिया ने बेटे को जन्म दिया है।
Third party image reference
माँ और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। आप की दुआओं की जरूरत है। गौरतलब है कि जब से सानिया मिर्ज़ा ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी तब से लोग उनसे पूछ रहे थे कि उनके बच्चे का नाम क्या होगा? उस वक्त उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। बस इतना कहा था कि उनके होने वाले बच्चे का सरनेम मिर्ज़ामलिक होगा।
Third party image reference
अब इस बात से पर्दा उठ चूका है कि उनके बच्चे का नाम क्या है। जी हाँ शोएब मलिक ने अपने ट्वीट में कहा है कि उनके बेटे का इजान मिर्ज़ा मलिक है। हालंकि अभी तक उन्होंने अपने बेटे की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। वहीँ सानिया मिर्ज़ा के बेटे को जन्म देते ही उनके परिवार में खुशियों का माहौल है।
Third party image reference
No comments