एक्टिंग में हिट मगर इंग्लिश में फ्लॉप है यह बॉलीवुड सितारे, नंबर 8 की इंग्लिश है सबसे खराब
अक्सर ऐसा होता है कि जिन लोगों से अंग्रेजी नहीं बोली जाती है या फिर वह अंग्रेजी बोलने में थोड़े कमजोर होते हैं तो उनमें कॉन्फिडेंस लेवल भी बहुत कम स्तर पर होता है। फिर अगर उन लोगों के सामने कोई अच्छी इंग्लिश बोलने वाला व्यक्ति आ जाता है तो वह बेहद घबरा जाते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ठीक-ठाक अंग्रेजी भी बोल लेते हैं। लेकिन वह लोग भी कॉन्फिडेंस की कमी के कारण किसी के सामने अंग्रेजी में बात करने से घबरा जाते हैं। लेकिन हमारे बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जिनकी अंग्रेजी तो वीक है लेकिन कॉन्फिडेंस लेवल बिल्कुल भी कम नहीं है।
Third party image reference
कंगना रनौत
Third party image reference
हमेशा विवादों के बीच फंसी रहने वाली कंगना रनौत भले ही बॉलीवुड क्वीन हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें इंग्लिश बोलने में दिक्कत होती थी। हालांकि अब वह अच्छी इंग्लिश बोल लेती है लेकिन शुरुआती दिनों में उनका अंग्रेजी की वजह से मजाक उड़ाया जाता था।
नवाजुद्दीन
Third party image reference
नवाजुद्दीन एक ऐसे भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने कई सफलताएं प्राप्त कि हैं। अपनी मेहनत से वह आज उस जगह पहुंच गए हैं जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होती। नवाजुद्दीन गरीब परिवार से हैं तो उनकी अंग्रेजी बेहद कमजोर थी और वह इंटरव्यू में पूछे गए सवालों के जवाब को हिंदी में देना पसंद करते हैं।
धर्मेंद्र
Third party image reference
अपने जमाने में बेहद हिट अभिनेता धर्मेंद्र की लाखों लड़कियां दीवानी हुआ करती थी। बता दें कि धर्मेंद्र जी की पंजाबी और हिंदी तो अच्छी है लेकिन उनको अंग्रेजी भाषा बोलने में थोड़ी दिक्कत आती है।
कपिल शर्मा
Third party image reference
कपिल शर्मा जिसको हर कोई जानता है जिन्होंने हर दिल में अपनी जगह बनाई हुई है। हम सब जानते हैं उनकी अंग्रेजी थोड़ी कमजोर है लेकिन उससे उनके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ता है और वे लोगों को अपनी टूटी-फूटी अंग्रेजी से और ज्यादा हंसाते हैं।
गोविंदा
Third party image reference
गोविंदा को डांस करते और एक्टिंग करते तो हर किसी ने देखा है लेकिन गोविंदा की अंग्रेजी बेहद वीक है और अब तक वह सारे इंटरव्यू हिंदी में ही देते हैं।
अक्षय कुमार
Third party image reference
अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेने वाले अक्षय कुमार और एक के बाद एक हिट फिल्म देने वाले अक्षय कुमार को भी अंग्रेजी बोलने में कहीं ना कहीं हिचकिचाहट होती है और वह ज्यादातर हिंदी में ही बात करते हैं।
धनुष
Third party image reference
धनुष साउथ के सुपरस्टार है और वही रजनीकांत के दामाद भी। एक इंटरव्यू में धनुष ने बताया कि उनको पहले अंग्रेजी बोलने में काफी दिक्कत हुआ करती थी लेकिन अब वह किसी तरह मैनेज कर लेते हैं।
राखी सावंत
Third party image reference
ड्रामा क्वीन राखी सावंत जब भी अंग्रेजी बोलती हैं तो लोगों को वह चीज बहुत फनी लगती है। सुनने में खबर है कि राखी सावंत अभी अंग्रेजी बोलना सीख रही हैं।
दोस्तों इनमें से अपने फेवरेट अभिनेता या फिर अभिनेत्री का नाम हमें कमेंट कर बताएं। हमारी खबर अच्छी लगी हो तो हमें लाइक शेयर और फॉलो करें।
No comments