Weather (state,county)

Breaking News

सीआईडी के फैंस के लिए बुरी खबर: 21 साल बाद बंद होने जा रहा है टीवी का यह पॉपुलर शो

टेलीविजन की दुनिया में सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले शोध में से एक नाम सीआईडी का भी है। सीआईडी को चलते हुए लगभग 21 साल हो चुके हैं। लेकिन अब खबर ऐसी है कि 27 अक्टूबर को इस शो का लास्ट एपिसोड टेलीकास्ट होगा। बता दें कि अब तक इस शो के लगभग 1500 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। सीआईडी के कुछ किरदार ऐसे हैं जो लोगों को हमेशा याद रहेंगे इनमें से एसीपी प्रद्युमन, अभिजीत, दया और इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स सब लोगों के बेहद लोकप्रिय किरदार थे।

Third party image reference
कुछ समय पहले यह शो ऑफ एयर किया गया था लेकिन ऑडियंस की पॉपुलर डिमांड पर इसे वापस लाया गया। सीआईडी की शुरुआत सोनी टीवी से हुई थी और यह 1998 में शुरू हुई थी। तब से लगाता है यह शो लोगों को अपनी तरफ खींचता जा रहा है। शो में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने भी इस खबर को कन्फर्म किया है उन्होंने कहा है कि हां सच है हमें हाल ही में बताया गया है इस अनिवार्य नहीं 27 अक्टूबर को इस शो का लास्ट एपिसोड टेलीकास्ट होगा।

Third party image reference
दयानंद शेट्टी ने आगे कहा है कि हमें इस शो को करते करते 21 साल हो चुके हैं और अगर यह शो थोड़े दिन और चलता तो इस शो को 22 साल हो जाते। दरअसल यह सब प्रोड्यूसर और चैनल के बीच हुई कुछ समस्याओं का नतीजा है जिसके कारण शूटिंग बंद की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि मैं इस शो की अपने कैरेक्टर को बहुत मिस करूंगा और इस शो के सभी कलाकार एक दूसरे को बहुत मिस करेंगे।

Third party image reference
आप इस शो को कितना मिस करने वाले हैं हम नीचे कमेंट कर बताएं और अगर आपको हमारी खबर अच्छी लगी हो तो भविष्य में ऐसे ही गौर खबरें पाने के लिए लाइक और फॉलो करें।

No comments