Weather (state,county)

Breaking News

अमृतसर में हादसे वाली ट्रेन चला रहे ड्राइवर ने बताया बड़ा सच, खुलासे से हो जायेंगे हैरान



Google Image
दशहरा के दिन जब अमृतसर में शुक्रवार को रावण दहन हो रहा था, उसी समय एक ट्रेन खुद काल बनकर आ गयी और कई परिवारों को उजाड़कर चली गयी। 61 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई घायल हैं। हादसे की वजह तलाशी जा रही है। इस बीच उस ट्रेन को चला रहे ड्राइवर ने बड़ा खुलासा कर दिया है। उसका खुलासा जानकर आप हैरान हो जायेंगे।


Google Image

पंजाब और रेलवे पुलिस ने लिया हिरासत में

जिस ट्रेन से ये हादसा हुआ, वो जालंधर-अमृतसर डीएमयू थी। हादसे के बाद रेलवे और पंजाब पुलिस ने उस ट्रेन के लोको पायलट यानि ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ में दो बड़े खुलासे किये हैं जिससे कई सवाल खड़े हो गये हैं।


Google Image

ये है ट्रेन के ड्राइवर का पहला खुलासा

जालंधर-अमृतसर डीएमयू के लोको पायलट ने जो पहला खुलासा किया है वो है सिग्नल को लेकर। उससे पूछा गया तो उसने बताया कि उसको पूरे रूट पर ग्रीन सिग्नल दिया गया था। पूरा ट्रैक भी खाली था कि अचानक कई लोग ट्रैक पर आ गये और हादसा हो गया।


Google Image

ये है ट्रेन ड्राइवर का बताया दूसरा सच

ट्रेन ड्राइवर ने दूसरा सच भी बताया है। उसने बताया कि उसको पता चल गया था कि ट्रेन से हादसा हो गया है। उसने बताया कि जैसे ही उसको हादसे की जानकारी हुई, उसने फौरन ये जानकारी अमृतसर स्टेशन मास्टर को दी थी। उससे पूछताछ जारी है...दोस्तो 01832223171 और 01832564485 नंबरों पर फोन करके हादसे के बारे में जानकारी ली जा सकती है। मनावला स्टेशन का फोन नंबर 0183-2440024, 0183-2402927 और फिरोजपुर का हेल्पलाइन नंबर 01632-1072 है। कृपया इस खबर को शेयर करें ताकि हेल्पलाइन नंबर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।
(सोर्स- जी न्यूज डॉट इंडिया डॉट कॉम)

No comments